The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 14
तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी,
Mark 14:57 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And there arose certain, and bare false witness against him, saying,
Then some men stood up and testified falsely against Him:
Some stood up and gave false testimony against him, saying,
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
54 पतरस दूर ही दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठकर आग तापने लगा।
55 प्रधान याजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली।
56 क्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी।
57 तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी,
58 “हमने इसे यह कहते सुना है ‘मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढा दूँगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा, जो हाथ से न बना हो।’”
59 इस पर भी उनकी गवाही एक सी न निकली।
60 तब महायाजक ने बीच में खड़े होकर यीशु से पूछा; “तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं?”
Read Mark 14 in the app The whole chapter