The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 14
क्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी।
Mark 14:56 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
For many bare false witness against him, but their witness agreed not together.
For many bore false witness against Jesus, but their testimony was inconsistent.
For many gave false testimony against him, and their testimony didn’t agree with each other.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
53 फिर वे यीशु को महायाजक के पास ले गए; और सब प्रधान याजक और पुरनिए और शास्त्री उसके यहाँ इकट्ठे हो गए।
54 पतरस दूर ही दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठकर आग तापने लगा।
55 प्रधान याजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली।
56 क्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी।
57 तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी,
58 “हमने इसे यह कहते सुना है ‘मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढा दूँगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा, जो हाथ से न बना हो।’”
59 इस पर भी उनकी गवाही एक सी न निकली।
Read Mark 14 in the app The whole chapter