The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 15
तब यीशु ने बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिये।
Mark 15:37 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And Jesus cried with a loud voice, and gave up the ghost.
But Jesus let out a loud cry and breathed His last.
Jesus cried out with a loud voice, and gave up the spirit.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
34 तीसरे पहर यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी?” जिसका अर्थ है, “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
35 जो पास खड़े थे, उनमें से कितनों ने यह सुनकर कहा, “देखो, यह एलिय्याह को पुकारता है।”
36 और एक ने दौड़कर पनसोख्ता को सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया, और कहा, “ठहर जाओ; देखें, एलिय्याह उसे उतारने के लिये आता है कि नहीं।” (भज. 69:21)
37 तब यीशु ने बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिये।
38 और मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया।
39 जो सूबेदार उसके सामने खड़ा था, जब उसे यूँ चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उसने कहा, “सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था!”
40 कई स्त्रियाँ भी दूर से देख रही थीं: उनमें मरियम मगदलीनी, और छोटे याकूब और योसेस की माता मरियम, और सलोमी थीं।
Read Mark 15 in the app The whole chapter