The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 13
उसने फिर कहा, “मैं परमेश्वर के राज्य कि उपमा किस से दूँ?
Luke 13:20 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And again he said, Whereunto shall I liken the kingdom of God?
Again He asked, “To what can I compare the kingdom of God?
Again he said, “To what shall I compare God’s Kingdom?
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
17 जब उसने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई।
18 फिर उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य किसके समान है? और मैं उसकी उपमा किस से दूँ?
19 वह राई के एक दाने के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने लेकर अपनी बारी में बोया: और वह बढ़कर पेड़ हो गया; और आकाश के पक्षियों ने उसकी डालियों पर बसेरा किया।”(मत्ती 13:31,32, यहे. 31:6, दानि. 4:21)
20 उसने फिर कहा, “मैं परमेश्वर के राज्य कि उपमा किस से दूँ?
21 वह ख़मीर के समान है, जिसको किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिलाया, और होते-होते सब आटा ख़मीर हो गया।”
22 वह नगर-नगर, और गाँव-गाँव होकर उपदेश देता हुआ यरूशलेम की ओर जा रहा था।
23 और किसी ने उससे पूछा, “हे प्रभु, क्या उद्धार पानेवाले थोड़े हैं?” उसने उनसे कहा,
Read Luke 13 in the app The whole chapter