The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Leviticus 24
वह दीपकों को सोने की दीवट पर यहोवा के सामने नित्य सजाया करे।
Leviticus 24:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Leviticus 24Next →
He shall order the lamps upon the pure candlestick before the LORD continually.
He shall tend the lamps on the pure gold lampstand before the LORD continually.
He shall keep in order the lamps on the pure gold lamp stand before the LORD continually.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 “इस्राएलियों को यह आज्ञा दे कि मेरे पास उजियाला देने के लिये कूट के निकाला हुआ जैतून का निर्मल तेल ले आना, कि दीपक नित्य जलता रहे।
3 हारून उसको, मिलापवाले तम्बू में, साक्षीपत्र के बीचवाले पर्दे से बाहर, यहोवा के सामने नित्य साँझ से भोर तक सजा कर रखे; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरे।
4 वह दीपकों को सोने की दीवट पर यहोवा के सामने नित्य सजाया करे।
5 “तू मैदा लेकर बारह रोटियाँ पकवाना, प्रत्येक रोटी में एपा का दो दसवाँ अंश मैदा हो।
6 तब उनकी दो पंक्तियाँ करके, एक-एक पंक्ति में छः छः रोटियाँ, स्वच्छ मेज पर यहोवा के सामने रखना।
7 और एक-एक पंक्ति पर शुद्ध लोबान रखना कि वह रोटी स्मरण दिलानेवाली वस्तु और यहोवा के लिये हव्य हो।
Read Leviticus 24 in the app The whole chapter