The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Isaiah 32
उस समय देखनेवालों की आँखें धुँधली न होंगी, और सुननेवालों के कान लगे रहेंगे।
Isaiah 32:3 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Isaiah 32Next →
And the eyes of them that see shall not be dim, and the ears of them that hear shall hearken.
Then the eyes of those who see will no longer be closed, and the ears of those who hear will listen.
The eyes of those who see will not be dim, and the ears of those who hear will listen.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 देखो, एक राजा धार्मिकता से राज्य करेगा, और राजकुमार न्याय से हुकूमत करेंगे। (प्रका. 19:11, इब्रा. 1:8,9)
2 हर एक मानो आँधी से छिपने का स्थान, और बौछार से आड़ होगा; या निर्जल देश में जल के झरने, व तप्त भूमि में बड़ी चट्टान की छाया।
3 उस समय देखनेवालों की आँखें धुँधली न होंगी, और सुननेवालों के कान लगे रहेंगे।
4 उतावलों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और तुतलानेवालों की जीभ फुर्ती से और साफ बोलेगी।
5 मूर्ख फिर उदार न कहलाएगा और न कंजूस दानी कहा जाएगा।
6 क्योंकि मूर्ख तो मूर्खता ही की बातें बोलता और मन में अनर्थ ही गढ़ता रहता है कि वह अधर्म के काम करे और यहोवा के विरुद्ध झूठ कहे, भूखे को भूखा ही रहने दे और प्यासे का जल रोक रखे।
Read Isaiah 32 in the app The whole chapter