The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Genesis 49
दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है।
Genesis 49:17 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Genesis 49Next →
Dan shall be a serpent by the way, an adder in the path, that biteth the horse heels, so that his rider shall fall backward.
He will be a snake by the road, a viper in the path that bites the horse’s heels so that its rider tumbles backward.
Dan will be a serpent on the trail, an adder in the path, that bites the horse’s heels, so that his rider falls backward.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
14 इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है।
15 उसने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कंधे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा।
16 दान इस्राएल का एक गोत्र होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।
17 दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है।
18 हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूँ।
19 गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।
20 आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा।
Read Genesis 49 in the app The whole chapter