The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Genesis 36
आदा ने तो एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया।
Genesis 36:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Genesis 36Next →
And Adah bare to Esau Eliphaz; and Bashemath bare Reuel;
And Adah bore Eliphaz to Esau, Basemath gave birth to Reuel,
Adah bore to Esau Eliphaz. Basemath bore Reuel.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।
2 एसाव ने तो कनानी लड़कियाँ ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और ओहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिब्बी सिबोन की नातिन थी।
3 फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहन थी, ब्याह लिया।
4 आदा ने तो एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया।
5 और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया, एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
6 एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय किया था, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
7 क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके।
Read Genesis 36 in the app The whole chapter