The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › 2 Chronicles 16
तब आसा ने यहोवा के भवन और राजभवन के भण्डारों में से चाँदी-सोना निकाल दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास दूत भेजकर यह कहा,
2 Chronicles 16:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead 2 Chronicles 16Next →
Then Asa brought out silver and gold out of the treasures of the house of the LORD and of the king's house, and sent to Benhadad king of Syria, that dwelt at Damascus, saying,
So Asa withdrew the silver and gold from the treasuries of the house of the LORD and the royal palace, and he sent it with this message to Ben-hadad king of Aram, who was ruling in Damascus:
Then Asa brought out silver and gold out of the treasures of the LORD’s house and of the king’s house, and sent to Ben Hadad king of Syria, who lived at Damascus, saying,
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 आसा के राज्य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल के राजा बाशा ने यहूदा पर चढ़ाई की और रामाह को इसलिए दृढ़ किया, कि यहूदा के राजा आसा के पास कोई आने-जाने न पाए।
2 तब आसा ने यहोवा के भवन और राजभवन के भण्डारों में से चाँदी-सोना निकाल दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास दूत भेजकर यह कहा,
3 “जैसे मेरे तेरे पिता के बीच वैसे ही मेरे तेरे बीच भी वाचा बंधे; देख मैं तेरे पास चाँदी-सोना भेजता हूँ, इसलिए आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को तोड़ दे, ताकि वह मुझसे दूर हो।”
4 बेन्हदद ने राजा आसा की यह बात मानकर, अपने दलों के प्रधानों से इस्राएली नगरों पर चढ़ाई करवाकर इय्योन, दान, आबेल्मैम और नप्ताली के सब भण्डारवाले नगरों को जीत लिया।
5 यह सुनकर बाशा ने रामाह को दृढ़ करना छोड़ दिया, और अपना वह काम बन्द करा दिया।
Read 2 Chronicles 16 in the app The whole chapter