The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Proverbs 7
बुद्धि से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुम्बी बना;
Proverbs 7:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Proverbs 7Next →
Say unto wisdom, Thou art my sister; and call understanding thy kinswoman:
Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,
Tell wisdom, “You are my sister.” Call understanding your relative,
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।
2 मेरी आज्ञाओं को मान, इससे तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आँख की पुतली जान;
3 उनको अपनी उँगलियों में बाँध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।
4 बुद्धि से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुम्बी बना;
5 तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है।
6 मैंने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात् अपने झरोखे से झाँका,
7 तब मैंने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;
Read Proverbs 7 in the app The whole chapter