The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Philippians 4

Philippians 4:13

जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ।

Philippians 4:13 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन

← PreviousRead Philippians 4Next →

Philippians 4:13 in other translations

KJV King James Version

I can do all things through Christ which strengtheneth me.

BSB Berean Standard Bible

I can do all things through Christ who gives me strength.

WEB World English Bible

I can do all things through Christ who strengthens me.

Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.

In context

10 मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हूँ कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्चय तुम्हें आरम्भ में भी इसका विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला।

11 यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूँ; क्योंकि मैंने यह सीखा है कि जिस दशा में हूँ, उसी में सन्तोष करूँ।

12 मैं दीन होना भी जानता हूँ और बढ़ना भी जानता हूँ; हर एक बात और सब दशाओं में मैंने तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।

13 जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ।

14 तो भी तुम ने भला किया कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए।

15 हे फिलिप्पियों, तुम आप भी जानते हो कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैंने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी कलीसिया ने लेने-देने के विषय में मेरी सहायता नहीं की।

16 इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या वरन् दो बार कुछ भेजा था।

Read Philippians 4 in the app The whole chapter

Search the Scriptures

Choose a translation

KJVBSBWEBNHEBASVYLTDBYWBTBBEEBRGNVDRALUTCANRIVLSGRVABPMYORIGBSWATGLIRV