The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Numbers 9
अर्थात् इसी महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय तुम लोग उसे सब विधियों और नियमों के अनुसार मानना।”
Numbers 9:3 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Numbers 9Next →
In the fourteenth day of this month, at even, ye shall keep it in his appointed season: according to all the rites of it, and according to all the ceremonies thereof, shall ye keep it.
You are to observe it at the appointed time, at twilight on the fourteenth day of this month, in accordance with its statutes and ordinances.”
On the fourteenth day of this month, at evening, you shall keep it in its appointed season. You shall keep it according to all its statutes and according to all its ordinances.”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के दूसरे वर्ष के पहले महीने में यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा,
2 “इस्राएली फसह नामक पर्व को उसके नियत समय पर मनाया करें।
3 अर्थात् इसी महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय तुम लोग उसे सब विधियों और नियमों के अनुसार मानना।”
4 तब मूसा ने इस्राएलियों से फसह मानने के लिये कह दिया।
5 और उन्होंने पहले महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय सीनै के जंगल में फसह को मनाया; और जो-जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा को दी थीं उन्हीं के अनुसार इस्राएलियों ने किया।
6 परन्तु कुछ लोग एक मनुष्य के शव के द्वारा अशुद्ध होने के कारण उस दिन फसह को न मना सके; वे उसी दिन मूसा और हारून के समीप जाकर मूसा से कहने लगे,
Read Numbers 9 in the app The whole chapter