The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Numbers 33

Numbers 33:6

और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले।

Numbers 33:6 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन

← PreviousRead Numbers 33Next →

Numbers 33:6 in other translations

KJV King James Version

And they departed from Succoth, and pitched in Etham, which is in the edge of the wilderness.

BSB Berean Standard Bible

They set out from Succoth and camped at Etham, on the edge of the wilderness.

WEB World English Bible

They traveled from Succoth, and encamped in Etham, which is in the edge of the wilderness.

Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.

In context

3 पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,

4 जबकि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।

5 इस्राएलियों ने रामसेस से कूच करके सुक्कोत में डेरे डाले।

6 और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले।

7 और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बाल-सपोन के सामने है; और मिग्दोल के सामने डेरे खड़े किए।

8 तब वे पीहहीरोत के सामने से कूच कर समुद्र के बीच होकर जंगल में गए, और एताम नामक जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।

9 फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहाँ डेरे खड़े किए।

Read Numbers 33 in the app The whole chapter

Search the Scriptures

Choose a translation

KJVBSBWEBNHEBASVYLTDBYWBTBBEEBRGNVDRALUTCANRIVLSGRVABPMYORIGBSWATGLIRV