The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Numbers 28
एक बच्चे को भोर को और दूसरे को साँझ के समय चढ़ाना;
Numbers 28:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Numbers 28Next →
The one lamb shalt thou offer in the morning, and the other lamb shalt thou offer at even;
Offer one lamb in the morning and the other at twilight,
You shall offer the one lamb in the morning, and you shall offer the other lamb at evening,
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 “इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’
3 और तू उनसे कह: जो-जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के नर बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।
4 एक बच्चे को भोर को और दूसरे को साँझ के समय चढ़ाना;
5 और भेड़ के बच्चे के साथ एक चौथाई हीन कूटकर निकाले हुए तेल से सने हुए एपा के दसवें अंश मैदे का अन्नबलि चढ़ाना।
6 यह नित्य होमबलि है, जो सीनै पर्वत पर यहोवा का सुखदायक सुगन्धवाला हव्य होने के लिये ठहराया गया।
7 और उसका अर्घ प्रति एक भेड़ के बच्चे के संग एक चौथाई हीन हो; मदिरा का यह अर्घ यहोवा के लिये पवित्रस्थान में देना।
Read Numbers 28 in the app The whole chapter