The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Numbers 28
“फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह हुआ करे।
Numbers 28:16 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Numbers 28Next →
And in the fourteenth day of the first month is the passover of the LORD.
The fourteenth day of the first month is the LORD’s Passover.
“‘In the first month, on the fourteenth day of the month, is the LORD’s Passover.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
13 और प्रत्येक भेड़ के बच्चे के पीछे तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ अंश मैदा, उन सभी को अन्नबलि करके चढ़ाना; वह सुखदायक सुगन्ध देने के लिये होमबलि और यहोवा के लिये हव्य ठहरेगा।
14 और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े के साथ आधा हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्चे के साथ चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रत्येक महीने का यही होमबलि ठहरे।
15 और एक बकरा पापबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया जाए; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए।
16 “फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह हुआ करे।
17 और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को पर्व लगा करे; सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाई जाए।
18 पहले दिन पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न किया जाए;
19 उसमें तुम यहोवा के लिये हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; अतः दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;
Read Numbers 28 in the app The whole chapter