The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Matthew 3
तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्र के लोग उसके पास निकल आए।
Matthew 3:5 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Matthew 3Next →
Then went out to him Jerusalem, and all Judaea, and all the region round about Jordan,
People went out to him from Jerusalem and all Judea and the whole region around the Jordan.
Then people from Jerusalem, all of Judea, and all the region around the Jordan went out to him.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
2 “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”
3 यह वही है जिसके बारे में यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा था: “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो।” (यशा. 40:3)
4 यह यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने था, और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियाँ और वनमधु था। (2 राजा. 1:8)
5 तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्र के लोग उसके पास निकल आए।
6 और अपने-अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।
7 जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी कि आनेवाले क्रोध से भागो?
8 मन फिराव के योग्य फल लाओ;
Read Matthew 3 in the app The whole chapter