The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 6
प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उसको बता दिया।
Mark 6:30 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And the apostles gathered themselves together unto Jesus, and told him all things, both what they had done, and what they had taught.
Meanwhile, the apostles gathered around Jesus and brought Him news of all they had done and taught.
The apostles gathered themselves together to Jesus, and they told him all things, whatever they had done, and whatever they had taught.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
27 और राजा ने तुरन्त एक सिपाही को आज्ञा देकर भेजा, कि उसका सिर काट लाए।
28 उसने जेलखाने में जाकर उसका सिर काटा, और एक थाल में रखकर लाया और लड़की को दिया, और लड़की ने अपनी माँ को दिया।
29 यह सुनकर उसके चेले आए, और उसके शव को उठाकर कब्र में रखा।
30 प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उसको बता दिया।
31 उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते-जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।
32 इसलिए वे नाव पर चढ़कर, सुनसान जगह में अलग चले गए।
33 और बहुतों ने उन्हें जाते देखकर पहचान लिया, और सब नगरों से इकट्ठे होकर वहाँ पैदल दौड़े और उनसे पहले जा पहुँचे।
Read Mark 6 in the app The whole chapter