The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 15
यह सुन पिलातुस ने उनसे फिर पूछा, “तो जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो, उसको मैं क्या करूँ?”
Mark 15:12 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And Pilate answered and said again unto them, What will ye then that I shall do unto him whom ye call the King of the Jews?
So Pilate asked them again, “What then do you want me to do with the One you call the King of the Jews?”
Pilate again asked them, “What then should I do to him whom you call the King of the Jews?”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
9 पिलातुस ने उनको यह उत्तर दिया, “क्या तुम चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये यहूदियों के राजा को छोड़ दूँ?”
10 क्योंकि वह जानता था, कि प्रधान याजकों ने उसे डाह से पकड़वाया था।
11 परन्तु प्रधान याजकों ने लोगों को उभारा, कि वह बरअब्बा ही को उनके लिये छोड़ दे।
12 यह सुन पिलातुस ने उनसे फिर पूछा, “तो जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो, उसको मैं क्या करूँ?”
13 वे फिर चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा दे!”
14 पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों, इसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा दे।”
15 तब पिलातुस ने भीड़ को प्रसन्न करने की इच्छा से, बरअब्बा को उनके लिये छोड़ दिया, और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया, कि क्रूस पर चढ़ाया जाए।
Read Mark 15 in the app The whole chapter