The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Mark 12
फिर फल के मौसम में उसने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसानों से दाख की बारी के फलों का भाग ले।
Mark 12:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And at the season he sent to the husbandmen a servant, that he might receive from the husbandmen of the fruit of the vineyard.
At harvest time, he sent a servant to the tenants to collect his share of the fruit of the vineyard.
When it was time, he sent a servant to the farmer to get from the farmer his share of the fruit of the vineyard.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 फिर वह दृष्टान्तों में उनसे बातें करने लगा: “किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा, और रस का कुण्ड खोदा, और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया।
2 फिर फल के मौसम में उसने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसानों से दाख की बारी के फलों का भाग ले।
3 पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।
4 फिर उसने एक और दास को उनके पास भेजा और उन्होंने उसका सिर फोड़ डाला और उसका अपमान किया।
5 फिर उसने एक और को भेजा, और उन्होंने उसे मार डाला; तब उसने और बहुतों को भेजा, उनमें से उन्होंने कितनों को पीटा, और कितनों को मार डाला।
Read Mark 12 in the app The whole chapter