The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 9
और जिस किसी घर में तुम उतरो, वहीं रहो; और वहीं से विदा हो।
Luke 9:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And whatsoever house ye enter into, there abide, and thence depart.
Whatever house you enter, stay there until you leave that area.
Into whatever house you enter, stay there, and depart from there.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 फिर उसने बारहों को बुलाकर उन्हें सब दुष्टात्माओं और बीमारियों को दूर करने की सामर्थ्य और अधिकार दिया।
2 और उन्हें परमेश्वर के राज्य का प्रचार करने, और बीमारों को अच्छा करने के लिये भेजा।
3 और उसने उनसे कहा, “मार्ग के लिये कुछ न लेना: न तो लाठी, न झोली, न रोटी, न रुपये और न दो-दो कुर्ते।
4 और जिस किसी घर में तुम उतरो, वहीं रहो; और वहीं से विदा हो।
5 जो कोई तुम्हें ग्रहण न करेगा उस नगर से निकलते हुए अपने पाँवों की धूल झाड़ डालो, कि उन पर गवाही हो।”
6 अतः वे निकलकर गाँव-गाँव सुसमाचार सुनाते, और हर कहीं लोगों को चंगा करते हुए फिरते रहे।
7 और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।
Read Luke 9 in the app The whole chapter