The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 7
वे यीशु के पास आकर उससे बड़ी विनती करके कहने लगे, “वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे,
Luke 7:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And when they came to Jesus, they besought him instantly, saying, That he was worthy for whom he should do this:
They came to Jesus and pleaded with Him earnestly, “This man is worthy to have You grant this,
When they came to Jesus, they begged him earnestly, saying, “He is worthy for you to do this for him,
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया।
2 और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था।
3 उसने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई प्राचीनों को उससे यह विनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर।
4 वे यीशु के पास आकर उससे बड़ी विनती करके कहने लगे, “वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे,
5 क्योंकि वह हमारी जाति से प्रेम रखता है, और उसी ने हमारे आराधनालय को बनाया है।”
6 यीशु उनके साथ-साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु दुःख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।
7 इसी कारण मैंने अपने आपको इस योग्य भी न समझा, कि तेरे पास आऊँ, पर वचन ही कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा।
Read Luke 7 in the app The whole chapter