The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 7
क्योंकि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न रोटी खाता आया, न दाखरस पीता आया, और तुम कहते हो, उसमें दुष्टात्मा है।
Luke 7:33 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
For John the Baptist came neither eating bread nor drinking wine; and ye say, He hath a devil.
For John the Baptist came neither eating bread nor drinking wine, and you say, ‘He has a demon!’
For John the Baptizer came neither eating bread nor drinking wine, and you say, ‘He has a demon.’
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
30 पर फरीसियों और व्यवस्थापकों ने उससे बपतिस्मा न लेकर परमेश्वर की मनसा को अपने विषय में टाल दिया।
31 “अतः मैं इस युग के लोगों की उपमा किस से दूँ कि वे किसके समान हैं?
32 वे उन बालकों के समान हैं जो बाजार में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं, ‘हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे, हमने विलाप किया, और तुम न रोए!’
33 क्योंकि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न रोटी खाता आया, न दाखरस पीता आया, और तुम कहते हो, उसमें दुष्टात्मा है।
34 मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया है; और तुम कहते हो, ‘देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों का और पापियों का मित्र।’
35 पर ज्ञान अपनी सब सन्तानों से सच्चा ठहराया गया है।”
36 फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।
Read Luke 7 in the app The whole chapter