The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 4
तब शैतान उसे ले गया और उसको पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।
Luke 4:5 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And the devil, taking him up into an high mountain, shewed unto him all the kingdoms of the world in a moment of time.
Then the devil led Him up to a high place and showed Him in an instant all the kingdoms of the world.
The devil, leading him up on a high mountain, showed him all the kingdoms of the world in a moment of time.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
2 और चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा करता रहा। उन दिनों में उसने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
3 और शैतान ने उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो इस पत्थर से कह, कि रोटी बन जाए।”
4 यीशु ने उसे उत्तर दिया, “लिखा है: ‘मनुष्य केवल रोटी से जीवित न रहेगा।’”(व्यव. 8:3)
5 तब शैतान उसे ले गया और उसको पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।
6 और उससे कहा, “मैं यह सब अधिकार, और इनका वैभव तुझे दूँगा, क्योंकि वह मुझे सौंपा गया है, और जिसे चाहता हूँ, उसे दे सकता हूँ।
7 इसलिए, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।”
8 यीशु ने उसे उत्तर दिया, “लिखा है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर; और केवल उसी की उपासना कर।’”(व्यव. 6:13,14)
Read Luke 4 in the app The whole chapter