The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 4
ये बातें सुनते ही जितने आराधनालय में थे, सब क्रोध से भर गए।
Luke 4:28 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And all they in the synagogue, when they heard these things, were filled with wrath,
On hearing this, all the people in the synagogue were enraged.
They were all filled with wrath in the synagogue as they heard these things.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
25 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि एलिय्याह के दिनों में जब साढ़े तीन वर्ष तक आकाश बन्द रहा, यहाँ तक कि सारे देश में बड़ा आकाल पड़ा, तो इस्राएल में बहुत सी विधवाएँ थीं।(1 राजा. 17:1, 1 राजा. 18:1)
26 पर एलिय्याह को उनमें से किसी के पास नहीं भेजा गया, केवल सीदोन के सारफत में एक विधवा के पास।(1 राजा. 17:9)
27 और एलीशा भविष्यद्वक्ता के समय इस्राएल में बहुत से कोढ़ी थे, पर सीरिया वासी नामान को छोड़ उनमें से कोई शुद्ध नहीं किया गया।”(2 राजा. 5:1-14)
28 ये बातें सुनते ही जितने आराधनालय में थे, सब क्रोध से भर गए।
29 और उठकर उसे नगर से बाहर निकाला, और जिस पहाड़ पर उनका नगर बसा हुआ था, उसकी चोटी पर ले चले, कि उसे वहाँ से नीचे गिरा दें।
30 पर वह उनके बीच में से निकलकर चला गया।
31 फिर वह गलील के कफरनहूम नगर में गया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश दे रहा था।
Read Luke 4 in the app The whole chapter