The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 22
उसने जाकर प्रधान याजकों और पहरुओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उसको किस प्रकार उनके हाथ पकड़वाए।
Luke 22:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And he went his way, and communed with the chief priests and captains, how he might betray him unto them.
And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them.
He went away and talked with the chief priests and captains about how he might deliver him to them.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 अख़मीरी रोटी का पर्व जो फसह कहलाता है, निकट था।
2 और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसको कैसे मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे।
3 और शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था।
4 उसने जाकर प्रधान याजकों और पहरुओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उसको किस प्रकार उनके हाथ पकड़वाए।
5 वे आनन्दित हुए, और उसे रुपये देने का वचन दिया।
6 उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उनके हाथ पकड़वा दे।
7 तब अख़मीरी रोटी के पर्व का दिन आया, जिसमें फसह का मेम्ना बलि करना अवश्य था। (निर्ग. 12:3,6,8,14)
Read Luke 22 in the app The whole chapter