The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 19
तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि यीशु उसी मार्ग से जानेवाला था।
Luke 19:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And he ran before, and climbed up into a sycomore tree to see him: for he was to pass that way.
So he ran on ahead and climbed a sycamore tree to see Him, since Jesus was about to pass that way.
He ran on ahead and climbed up into a sycamore tree to see him, for he was going to pass that way.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 वह यरीहो में प्रवेश करके जा रहा था।
2 वहाँ जक्कई नामक एक मनुष्य था, जो चुंगी लेनेवालों का सरदार और धनी था।
3 वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है? परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था।
4 तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि यीशु उसी मार्ग से जानेवाला था।
5 जब यीशु उस जगह पहुँचा, तो ऊपर दृष्टि करके उससे कहा, “हे जक्कई, झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है।”
6 वह तुरन्त उतरकर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया।
7 यह देखकर सब लोग कुड़कुड़ाकर कहने लगे, “वह तो एक पापी मनुष्य के यहाँ गया है।”
Read Luke 19 in the app The whole chapter