The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 15
पुत्र ने उससे कहा, ‘पिता जी, मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है; और अब इस योग्य नहीं रहा, कि तेरा पुत्र कहलाऊँ।’
Luke 15:21 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And the son said unto him, Father, I have sinned against heaven, and in thy sight, and am no more worthy to be called thy son.
The son declared, ‘Father, I have sinned against heaven and against you. I am no longer worthy to be called your son.’
The son said to him, ‘Father, I have sinned against heaven and in your sight. I am no longer worthy to be called your son.’
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
18 मैं अब उठकर अपने पिता के पास जाऊँगा और उससे कहूँगा कि पिता जी मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है।(भज. 51:4)
19 अब इस योग्य नहीं रहा कि तेरा पुत्र कहलाऊँ, मुझे अपने एक मजदूर के समान रख ले।’
20 “तब वह उठकर, अपने पिता के पास चला: वह अभी दूर ही था, कि उसके पिता ने उसे देखकर तरस खाया, और दौड़कर उसे गले लगाया, और बहुत चूमा।
21 पुत्र ने उससे कहा, ‘पिता जी, मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है; और अब इस योग्य नहीं रहा, कि तेरा पुत्र कहलाऊँ।’
22 परन्तु पिता ने अपने दासों से कहा, ‘झट अच्छे से अच्छा वस्त्र निकालकर उसे पहनाओ, और उसके हाथ में अंगूठी, और पाँवों में जूतियाँ पहनाओ,
23 और बड़ा भोज तैयार करो ताकि हम खाएँ और आनन्द मनाएँ।
24 क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, फिर जी गया है:खो गया था, अब मिल गया है।’ और वे आनन्द करने लगे।
Read Luke 15 in the app The whole chapter