The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Luke 10
जाओ; देखों मैं तुम्हें भेड़ों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ।
Luke 10:3 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
Go your ways: behold, I send you forth as lambs among wolves.
Go! I am sending you out like lambs among wolves.
Go your ways. Behold, I send you out as lambs among wolves.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस-जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।
2 और उसने उनसे कहा, “पके खेत बहुत हैं; परन्तु मजदूर थोड़े हैं इसलिए खेत के स्वामी से विनती करो, कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे।
3 जाओ; देखों मैं तुम्हें भेड़ों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ।
4 इसलिए न बटुआ, न झोली, न जूते लो; और न मार्ग में किसी को नमस्कार करो।(मत्ती 10:9, 2 राजा. 4:29)
5 जिस किसी घर में जाओ, पहले कहो, ‘इस घर पर कल्याण हो।’
6 यदि वहाँ कोई कल्याण के योग्य होगा; तो तुम्हारा कल्याण उस पर ठहरेगा, नहीं तो तुम्हारे पास लौट आएगा।
Read Luke 10 in the app The whole chapter