The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Leviticus 14
तो जिसका वह घर हो वह आकर याजक को बता दे कि मुझे ऐसा देख पड़ता है कि घर में मानो कोई व्याधि है।
Leviticus 14:35 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Leviticus 14Next →
And he that owneth the house shall come and tell the priest, saying, It seemeth to me there is as it were a plague in the house:
the owner of the house shall come and tell the priest, ‘Something like mildew has appeared in my house.’
then he who owns the house shall come and tell the priest, saying, ‘There seems to me to be some sort of plague in the house.’
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
32 जिसे कोढ़ की व्याधि हुई हो, और उसके इतनी पूँजी न हो कि वह शुद्ध ठहरने की सामग्री को ला सके, तो उसके लिये यही व्यवस्था है।” (मर. 1:44, लूका 5:14, मत्ती 8:4)
33 फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
34 “जब तुम लोग कनान देश में पहुँचो, जिसे मैं तुम्हारी निज भूमि होने के लिये तुम्हें देता हूँ, उस समय यदि मैं कोढ़ की व्याधि तुम्हारे अधिकार के किसी घर में दिखाऊँ,
35 तो जिसका वह घर हो वह आकर याजक को बता दे कि मुझे ऐसा देख पड़ता है कि घर में मानो कोई व्याधि है।
36 तब याजक आज्ञा दे कि उस घर में व्याधि देखने के लिये मेरे जाने से पहले उसे खाली करो, कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ घर में हो वह सब अशुद्ध ठहरे; और इसके बाद याजक घर देखने को भीतर जाए।
37 तब वह उस व्याधि को देखे; और यदि वह व्याधि घर की दीवारों पर हरी-हरी या लाल-लाल मानो खुदी हुई लकीरों के रूप में हो, और ये लकीरें दीवार में गहरी देख पड़ती हों,
38 तो याजक घर से बाहर द्वार पर जाकर घर को सात दिन तक बन्द कर रखे।
Read Leviticus 14 in the app The whole chapter