The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Jonah 3
“उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और जो बात मैं तुझ से कहूँगा, उसका उसमें प्रचार कर।”
Jonah 3:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
Arise, go unto Nineveh, that great city, and preach unto it the preaching that I bid thee.
“Get up! Go to the great city of Nineveh and proclaim to it the message that I give you.”
“Arise, go to Nineveh, that great city, and preach to it the message that I give you.”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 तब यहोवा का यह वचन दूसरी बार योना के पास पहुँचा,
2 “उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और जो बात मैं तुझ से कहूँगा, उसका उसमें प्रचार कर।”
3 तब योना यहोवा के वचन के अनुसार नीनवे को गया। नीनवे एक बहुत बड़ा नगर था, वह तीन दिन की यात्रा का था।
4 और योना ने नगर में प्रवेश करके एक दिन की यात्रा पूरी की, और यह प्रचार करता गया, “अब से चालीस दिन के बीतने पर नीनवे उलट दिया जाएगा।”
5 तब नीनवे के मनुष्यों ने परमेश्वर के वचन पर विश्वास किया; और उपवास का प्रचार किया गया और बड़े से लेकर छोटे तक सभी ने टाट ओढ़ा। (मत्ती 12:41)
Read Jonah 3 in the app The whole chapter