The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › John 8
“हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते पकड़ी गई है।
John 8:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
They say unto him, Master, this woman was taken in adultery, in the very act.
and said, “Teacher, this woman was caught in the act of adultery.
they told him, “Teacher, we found this woman in adultery, in the very act.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।
2 और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।
3 तब शास्त्रियों और फरीसियों ने एक स्त्री को लाकर जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उसको बीच में खड़ा करके यीशु से कहा,
4 “हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते पकड़ी गई है।
5 व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पथराव करें; अतः तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?” (लैव्य. 20:10)
6 उन्होंने उसको परखने के लिये यह बात कही ताकि उस पर दोष लगाने के लिये कोई बात पाएँ, परन्तु यीशु झुककर उँगली से भूमि पर लिखने लगा।
7 जब वे उससे पूछते रहे, तो उसने सीधे होकर उनसे कहा, “तुम में जो निष्पाप हो, वही पहले उसको पत्थर मारे।”(रोम. 2:1)
Read John 8 in the app The whole chapter