The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › John 8
और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”
John 8:32 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And ye shall know the truth, and the truth shall make you free.
Then you will know the truth, and the truth will set you free.”
You will know the truth, and the truth will make you free.”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
29 और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूँ, जिससे वह प्रसन्न होता है।”
30 वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतों ने यीशु पर विश्वास किया।
31 तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उस पर विश्वास किया था, कहा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।
32 और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”
33 उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हम तो अब्राहम के वंश से हैं, और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्यों कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?”
34 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।
35 और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है।(गला. 4:30)
Read John 8 in the app The whole chapter