The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › John 6
परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।”
John 6:20 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
But he saith unto them, It is I; be not afraid.
But Jesus spoke up: “It is I; do not be afraid.”
But he said to them, “It is I. Don’t be afraid.”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
17 और नाव पर चढ़कर झील के पार कफरनहूम को जाने लगे। उस समय अंधेरा हो गया था, और यीशु अभी तक उनके पास नहीं आया था।
18 और आँधी के कारण झील में लहरें उठने लगीं।
19 तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए।
20 परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।”
21 तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे।
22 दूसरे दिन उस भीड़ ने, जो झील के पार खड़ी थी, यह देखा, कि यहाँ एक को छोड़कर और कोई छोटी नाव न थी, और यीशु अपने चेलों के साथ उस नाव पर न चढ़ा, परन्तु केवल उसके चेले ही गए थे।
23 (तो भी और छोटी नावें तिबिरियास से उस जगह के निकट आईं, जहाँ उन्होंने प्रभु के धन्यवाद करने के बाद रोटी खाई थी।)
Read John 6 in the app The whole chapter