The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › John 6
और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे।
John 6:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And a great multitude followed him, because they saw his miracles which he did on them that were diseased.
A large crowd followed Him because they saw the signs He was performing on the sick.
A great multitude followed him, because they saw his signs which he did on those who were sick.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियास की झील के पार गया।
2 और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे।
3 तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहाँ बैठा।
4 और यहूदियों के फसह का पर्व निकट था।
5 तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”
Read John 6 in the app The whole chapter