The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › John 20
तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।
John 20:3 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
Peter therefore went forth, and that other disciple, and came to the sepulchre.
Then Peter and the other disciple set out for the tomb.
Therefore Peter and the other disciple went out, and they went toward the tomb.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 सप्ताह के पहले दिन मरियम मगदलीनी भोर को अंधेरा रहते ही कब्र पर आई, और पत्थर को कब्र से हटा हुआ देखा।
2 तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिससे यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहाँ रख दिया है।”
3 तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।
4 और दोनों साथ-साथ दौड़ रहे थे, परन्तु दूसरा चेला पतरस से आगे बढ़कर कब्र पर पहले पहुँचा।
5 और झुककर कपड़े पड़े देखे: तो भी वह भीतर न गया।
6 तब शमौन पतरस उसके पीछे-पीछे पहुँचा और कब्र के भीतर गया और कपड़े पड़े देखे।
Read John 20 in the app The whole chapter