The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Genesis 32
उनको देखते ही याकूब ने कहा, “यह तो परमेश्वर का दल है।” इसलिए उसने उस स्थान का नाम महनैम रखा।
Genesis 32:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Genesis 32Next →
And when Jacob saw them, he said, This is God's host: and he called the name of that place Mahanaim.
When Jacob saw them, he said, “This is the camp of God.” So he named that place Mahanaim.
When he saw them, Jacob said, “This is God’s army.” He called the name of that place Mahanaim.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 याकूब ने भी अपना मार्ग लिया और परमेश्वर के दूत उसे आ मिले।
2 उनको देखते ही याकूब ने कहा, “यह तो परमेश्वर का दल है।” इसलिए उसने उस स्थान का नाम महनैम रखा।
3 तब याकूब ने सेईर देश में, अर्थात् एदोम देश में, अपने भाई एसाव के पास अपने आगे दूत भेज दिए।
4 और उसने उन्हें यह आज्ञा दी, “मेरे प्रभु एसाव से यह कहना; कि तेरा दास याकूब तुझ से यह कहता है, कि मैं लाबान के यहाँ परदेशी होकर अब तक रहा;
5 और मेरे पास गाय-बैल, गदहे, भेड़-बकरियाँ, और दास-दासियाँ हैं और मैंने अपने प्रभु के पास इसलिए सन्देश भेजा है कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो।”
Read Genesis 32 in the app The whole chapter