The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Genesis 28
और याकूब माता-पिता की मानकर पद्दनराम को चल दिया।
Genesis 28:7 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead Genesis 28Next →
And that Jacob obeyed his father and his mother, and was gone to Padanaram;
and that Jacob had obeyed his father and mother and gone to Paddan-aram.
and that Jacob obeyed his father and his mother, and was gone to Paddan Aram.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
4 वह तुझे और तेरे वंश को भी अब्राहम की सी आशीष दे, कि तू यह देश जिसमें तू परदेशी होकर रहता है, और जिसे परमेश्वर ने अब्राहम को दिया था, उसका अधिकारी हो जाए।”
5 तब इसहाक ने याकूब को विदा किया, और वह पद्दनराम को अरामी बतूएल के पुत्र लाबान के पास चला, जो याकूब और एसाव की माता रिबका का भाई था।
6 जब एसाव को पता चला कि इसहाक ने याकूब को आशीर्वाद देकर पद्दनराम भेज दिया, कि वह वहीं से पत्नी लाए, और उसको आशीर्वाद देने के समय यह आज्ञा भी दी, “तू किसी कनानी लड़की को ब्याह न लेना,”
7 और याकूब माता-पिता की मानकर पद्दनराम को चल दिया।
8 तब एसाव यह सब देखकर और यह भी सोचकर कि कनानी लड़कियाँ मेरे पिता इसहाक को बुरी लगती हैं,
9 अब्राहम के पुत्र इश्माएल के पास गया, और इश्माएल की बेटी महलत को, जो नबायोत की बहन थी, ब्याह कर अपनी पत्नियों में मिला लिया।
10 याकूब बेर्शेबा से निकलकर हारान की ओर चला।
Read Genesis 28 in the app The whole chapter