The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Amos 7
इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”
Amos 7:3 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
The LORD repented for this: It shall not be, saith the LORD.
So the LORD relented from this plan. “It will not happen,” He said.
The LORD relented concerning this. “It shall not be,” says the LORD.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।
2 जब वे घास खा चुकीं, तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, क्षमा कर! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कितना निर्बल है!”
3 इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”
4 परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।
5 तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, रुक जा! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कैसा निर्बल है।”
6 इसके विषय में भी यहोवा पछताया; और परमेश्वर यहोवा ने कहा, “ऐसी बात फिर न होगी।”
Read Amos 7 in the app The whole chapter