The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › Acts 4
और पतरस और यूहन्ना को बीच में खड़ा करके पूछने लगे, “तुम ने यह काम किस सामर्थ्य से और किस नाम से किया है?”
Acts 4:7 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
And when they had set them in the midst, they asked, By what power, or by what name, have ye done this?
They had Peter and John brought in and began to question them: “By what power or what name did you do this?”
When they had stood Peter and John in the middle of them, they inquired, “By what power, or in what name, have you done this?”
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
4 परन्तु वचन के सुननेवालों में से बहुतों ने विश्वास किया, और उनकी गिनती पाँच हजार पुरुषों के लगभग हो गई।
5 दूसरे दिन ऐसा हुआ कि उनके सरदार और पुरनिए और शास्त्री।
6 और महायाजक हन्ना और कैफा और यूहन्ना और सिकन्दर और जितने महायाजक के घराने के थे, सब यरूशलेम में इकट्ठे हुए।
7 और पतरस और यूहन्ना को बीच में खड़ा करके पूछने लगे, “तुम ने यह काम किस सामर्थ्य से और किस नाम से किया है?”
8 तब पतरस ने पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उनसे कहा,
9 “हे लोगों के सरदारों और प्राचीनों, इस दुर्बल मनुष्य के साथ जो भलाई की गई है, यदि आज हम से उसके विषय में पूछताछ की जाती है, कि वह कैसे अच्छा हुआ।
10 तो तुम सब और सारे इस्राएली लोग जान लें कि यीशु मसीह नासरी के नाम से जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, और परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया, यह मनुष्य तुम्हारे सामने भला चंगा खड़ा है।
Read Acts 4 in the app The whole chapter