The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › 2 Timothy 4
कि तू वचन का प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डाँट, और समझा।
2 Timothy 4:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead 2 Timothy 4Next →
Preach the word; be instant in season, out of season; reprove, rebuke, exhort with all longsuffering and doctrine.
Preach the word; be prepared in season and out of season; reprove, rebuke, and encourage with every form of patient instruction.
preach the word; be urgent in season and out of season; reprove, rebuke, and exhort with all patience and teaching.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवितों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ।
2 कि तू वचन का प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डाँट, और समझा।
3 क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुत सारे उपदेशक बटोर लेंगे।
4 और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएँगे।
5 पर तू सब बातों में सावधान रह, दुःख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
Read 2 Timothy 4 in the app The whole chapter