The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › 2 Chronicles 30
राजा और उसके हाकिमों और यरूशलेम की मण्डली ने सम्मति की थी कि फसह को दूसरे महीने में मनाएँ।
2 Chronicles 30:2 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead 2 Chronicles 30Next →
For the king had taken counsel, and his princes, and all the congregation in Jerusalem, to keep the passover in the second month.
For the king and his officials and the whole assembly in Jerusalem had decided to keep the Passover in the second month,
For the king had taken counsel with his princes and all the assembly in Jerusalem to keep the Passover in the second month.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 फिर हिजकिय्याह ने सारे इस्राएल और यहूदा में कहला भेजा, और एप्रैम और मनश्शे के पास इस आशय के पत्र लिख भेजे, कि तुम यरूशलेम को यहोवा के भवन में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के लिये फसह मनाने को आओ।
2 राजा और उसके हाकिमों और यरूशलेम की मण्डली ने सम्मति की थी कि फसह को दूसरे महीने में मनाएँ।
3 वे उसे उस समय इस कारण न मना सकते थे, क्योंकि थोड़े ही याजकों ने अपने-अपने को पवित्र किया था, और प्रजा के लोग यरूशलेम में इकट्ठे न हुए थे।
4 यह बात राजा और सारी मण्डली को अच्छी लगी।
5 तब उन्होंने यह ठहरा दिया, कि बेर्शेबा से लेकर दान के सारे इस्राएलियों में यह प्रचार किया जाये, कि यरूशलेम में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के लिये फसह मनाने को चले आओ; क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उसको इस प्रकार न मनाया था जैसा कि लिखा है।
Read 2 Chronicles 30 in the app The whole chapter