The Bible › इंडियन रिवाइज्ड वर्जन › 1 Chronicles 2
यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के कुल पाँच पुत्र हुए।
1 Chronicles 2:4 · इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
← PreviousRead 1 Chronicles 2Next →
And Tamar his daughter in law bare him Pharez and Zerah. All the sons of Judah were five.
Tamar, Judah’s daughter-in-law, bore to him Perez and Zerah. Judah had five sons in all.
Tamar his daughter-in-law bore him Perez and Zerah. All the sons of Judah were five.
Every translation above is public domain and free to share. Other versions — NIV · ESV · NKJV · NLT · NASB · CSB · AMP — are copyrighted and open on their publishers’ partner site.
1 इस्राएल के ये पुत्र हुए; रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,
2 दान, यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर।
3 यहूदा के ये पुत्र हुए एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्र, शूआ नामक एक कनानी स्त्री की बेटी से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला।
4 यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के कुल पाँच पुत्र हुए।
5 पेरेस के पुत्र: हेस्रोन और हामूल।
6 और जेरह के पुत्र: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिलकर पाँच पुत्र हुए।
7 फिर कर्मी का पुत्र: आकार जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों को कष्ट देनेवाला हुआ।
Read 1 Chronicles 2 in the app The whole chapter